सिंगोली। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मध्यप्रदेश व राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बैठक सिंगोली स्थित रेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। बैठक के दौरान दोनों ही राज्यों के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य एवं शांतिपूर्ण माहौल में आगामी विधान सभा चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में सिंगोली थाना प्रभारी बी एल भाबर, सुभाष चंद्र मिश्रा एडिशनल एसपी रावतभाटा, प्रभुलाल कुमावत डीवाय एसपी रावतभाटा, बद्रीलाल राव डीवाय एसपी बेगूं, चंद्रशेखर सीआई बेगूं, गेवरचंद थानाधिकारी जावदा, कृष्णचंद बुनकर एसएचओ भैंसरोडगढ़, देवेंद्र कुमार एसएचओ पारसोली, भुवान सिंह गोरे रतनगढ़ थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में राजस्थान मध्यप्रदेश के पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।