देवास। एक बार फिर भाजपा ने देवास विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में गायत्री राजे पवार का नाम घोषित किया। सूची जारी होते ही विधायक गायत्री राजे पवार का नाम देखने के बाद भाजपा एवं विधायक समर्थकों में हर्ष देखा गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधायक निवास पर पहुंचे जहां बम पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया,वहीं विधायक गायत्री राजे पवार को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।देवास विधानसभा में यह तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने विधायक गायत्री राजे पवार पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है विधायक गायत्री राजे को टिकट मिलने के बाद अब कांग्रेसियों के टिकट को लेकर लोगों के अंदर जिज्ञासा के भाव देखने को मिल रहे हैं। टिकट मिलने के बाद विधायक गायत्री राजे पवार का कहना है कि वह एक पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता है और पार्टी ने उन्हें एक बार फिर जो जवाबदारी दी है उसे वह पूर्ण निष्ठा के साथ है करते हुए पार्टी के एवं संगठन के विश्वास पर खरे उतरेंगे उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से मध्य प्रदेश की सरकार बनाने जा रही है