खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत रणगांव के अलकेश वर्मा द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पंचायत मंत्री जितेंद्र पटेल को फोन लगाया लेकिन ना फोन उठाया ना कोई बाद में जवाब दिया जिसको लेकर 3 अक्टूबर को अल्केश वर्मा को जब पंचायत मंत्री जितेन पटेल मिले तो उन्होंने इस बात के लिए कहा गांधी जयंती की दिन ग्राम सभा करनी थी लेकिन पंचायत मंत्री द्वारा कोई ग्राम सभा नहीं ली गई और ना कोई फोन पर बात की उसके बाद अल्केश को पंचायत मंत्री द्वारा जवाब दिया जा रहा है आप कौन होते हो मुझे पूछने वाले आप कलेक्टर हो या सांसद एवं मंत्री द्वारा अल्केश वर्मा को अभद्र व्यवहार कर गंदी-गंदी गालियां दी गई जिससे आहत होकर अल्केश ने थाने पर अपना आवेदन दिया एवं उचित कार्यवाही की मांग इस पूरे मामले में पहले जितेन पटेल ने ग्रामीण अल्केश के ऊपर गली एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे जिसको लेकर जितेंद्र पटेल द्वारा थाने पर आवेदन दिया जा चुका है। इसी तारतम्य में अल्केश ने भी आवेदन दिया है देखना है इस पर प्रशासन क्या उचित कार्यवाही करती है।