देवास। चौथी सूची में भाजपा ने हाटपिपल्या विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में मनोज चौधरी का नाम घोषित कर विरोधियों को भौंचक कर दिया,शाम को जैसे ही चौथी सूची जारी की उसमें विधायक मनोज चौधरी का नाम देखने के बाद भाजपा एवं विधायक समर्थकों में हर्ष देखा गया एवं गली-गली चौराहे चौराहे पर बम पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया, वहीं विधायक मनोज चौधरी को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा हाटपिपल्या विधानसभा में यह दूसरी बार हुआ है जब किसी विधायक को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार टिकट दिया है विधायक मनोज चौधरी को टिकट मिलने के बाद अब कांग्रेसियों के टिकट को लेकर लोगों के अंदर जिज्ञासा के भाव देखने को मिल रहे हैं। टिकट मिलने के पश्चात मनोज चौधरी का कहना है कि वह एक पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता है और पार्टी ने उन्हें एक बार फिर जो जवाबदारी दी है उसे वह पूर्ण निष्ठा के साथ है करते हुए पार्टी के एवं संगठन के विश्वास पर खरे उतरेंगे उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से मध्य प्रदेश की सरकार बनाने जा रही है।