नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक एवं अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 09 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सूबेदार सोनु बडगुर्जर थाना प्रभारी यातायात द्वारा अपनी यातायात टीम को साथ लेकर शहर में वाहनों पर लगे पार्टी प्रतिक चिन्हों एवं हुटरों को हटाने संबंधी संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को आदर्श आचार संहिता के नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकांे के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 10,000/- रूपए समन शुल्क वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि आदर्श आचार संहिता एवं यातायात नियमो का पालन करे व अपनो से भी करवाए ।