शाजापुर। जिले में सोयाबीन की फसल कट कर तैयार हो चुके हैं लेकिन शाजापुर जिले के छतगांव निवासी एक किसान की फसल अभी तक भी खेतों पर ही खड़ी है। जिसको लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश के आला अधिकारियों एवं शाजापुर कलेक्टर से गुहार लगाई है कि किस को सोयाबीन की खड़ी फसल काटने की अनुमति दी जाए मामला दो पक्ष के विवाद का है। किसान ने गुहार लगाते हुए कहा कि सोयाबीन की फसल खड़ी होने से फसल यूं ही बर्बाद हो रही है।