राजगढ़। विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का अभियान सतत जारी है। शुक्रवार को नगर परिषद माचलपुर में झॉकियों के समीप मतदाता जागरूकता के बैनर लगाए गए। इस तरह नरसिंहगढ में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान के तहत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोड़ा में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। शासकीय स्वामी विवेकानंद विद्यालय सारंगपुर में विद्यार्थियों को मतदान करने संबंधी शपथ दिलाई गई। नगर परिषद खुजनेर में छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर परिषद छापीहेड़ा द्वारा साप्ताहिक बाजार में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने अभियान चलाया गया।