सीहोर। भारत निर्वाचन आयोग तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हे। इसी के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जाकरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन कई नवाचार कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसके तहत ब्लू वर्ल्ड स्कूल में मतदाता जागरूकता थीम पर स्कूल की छात्राओं द्वारा शारद नवरात्रि पर्व में गरबा पंडालों में गरबा नृत्य किया गया। मतदाता जागरूकता थीम पर मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता, स्कूल प्रबंधक श्री जयंत दसवानी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।