रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खनिज अधिकारी रतलाम आकांक्षा पटेल द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवैध परिवहन पर शुक्रवार को कार्यवाही की गई। इस दौरान 1 डंफर गिट्टी, चूरी, 1 डंफर मुरम, 2 ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी चूरी तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली बालू रेत का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर प्रकरण दर्ज किए गए तथा संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखे गए।