सीहोर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब करोबारियों एवं शराब के क्रय विक्रय के विरूद्व सख्त् कार्यवाही की जा रही हे। इस श्रृखला में कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग को इन शराब के अवैध करोबारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही किये जाने का निर्देश आबकारी विभाग को दिए गये। इसी के तहत आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोवारियों के विरूद्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो अवैध शराब के विरूद्व निरन्तर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी के तहत 19 अक्टूबर को विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 64 लीटर कच्ची, देशी, 08 लीटर अंग्रेजी शराब तथा कच्ची शराब निर्माण प्रयोजनार्थ संग्रहित 870 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 11 प्रकरण कायम किये। जप्तशुदा सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 102635 रु है। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।