खरगोन। टांडा बरूड़़ मोहिनी नदी किनारे स्थित जय मां बाघेश्वरी झिरावाली माता मंदिर परिसर में 9 दिनों तक नवरात्रि का महोत्सव हषोल्लास के साथ मनाया गया। 9 दिनों तक मंदिर परिसर में माता रानी के गरबे सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए ।यहां स्थित माता जी के झिरे कुंड में प्रतिदिन भक्त स्नान करने आते हैं यहां भक्तों का मानना है कि स्नान करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है माता रानी की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण होती है साथ ही संतान के लिए मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है ग्राम के कैलाश वर्मा के परिवार में माता रानी की कृपा से पुत्र रत्न की प्राप्ति नवरात्रि की तिथि सप्तमी को विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी का भव्य श्रृंगार कर आरती चंपालाल कुमरावत एवं नगिन नारायण टिगु गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी के साथ बाद माता जी को भंडारा तो प्रसादी का भोग लगाकर बाल कन्याओं को कुमकुम से तिलक कर लाल चुनरी ओढ़ा कर पैर पुजन कर भंडारा प्रसादी ग्रहण कराई उक्त जानकारी मोनु उदेनिया, महिला मंडल की कुसुम लता उदेनिया ने दी।