नीमच। भारत निर्वाचन आयोग केकेन्द्रीय व्यय प्रेक्षक अरूणकुमार द्वारा शनिवार को कलेक्टोरेट में स्थापित मीडिया सेंटर एवं मीडिया मॉनिटरिंग कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण कर न्यूज चौनल मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कार्य का जायजा लिया। व्यय प्रेक्षक ने मीडिया मॉनिटरिंग दलों व्दारा किए जा रही न्यूज चौनल मॉनिटरिंग कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधितों को न्यूज चौनलों, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में राजनैनिक स्वरूप के समाचारों, पेड न्यूज, विज्ञापनों, की सतत मॉनिटरिंग एवं निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन ,एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओं गुरूप्रसाद , उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, सहायक संचालक जनसंम्पर्क जगदीश मालवीय एवं मीडिया मॉनीटरिंग दल के सदस्यगण उपस्थित थे।