अलीराजपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने से नाराज कांग्रेस जिला महासचिव सुरपाल अजनार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडने का निर्णय लिया है। शनिवार को श्री अजनार ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर कर नामांकन फार्म लिए। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष केशरसिंह डावर एवं कई समर्थक मौजूद रहे। जोबट विधानसभा से जहां कांग्रेस ने सेना महेश पटेल को अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा है उसके बाद से ही अब कांग्रेस में बगावत के सुर जोबट में देखने को मिल रहे हैं जहां अब कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से नाराज होकर कांग्रेस के जिला महासचिव सुरपाल सिंह अजनार में निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर शंखनाथ कर दिया है। और भारी मतों से जीत दर्ज करने का दावा किया जा रहा है।