नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के निर्देशन जिला कोषालय अधिकारी बृजमोहन सुरावत एवं वेदप्रकाश सिंह सेंगर, लेखा लिपिक द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत ई-चालान जमा करने के लिए ऑनलाइन चालान एवं ओ.टी.सी. चालान के संबंध में सभी राजनीतिक पार्टी, रिर्टनिंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्र. 229 नीमच, 230 जावद, 228 मनासा के सहायक ग्रेड-3, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं ई-दक्ष केन्द्र प्रभारी को प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन प्रकिया अंतर्गत उम्मीदवार द्वारा भरे जाने वाले नामांकन फॉर्म हेतु अनिवार्य वांछित शुल्क् भी ऑनलाइन एवं ओ.टी.सी. चालान से साइबर ट्रेजरी पर जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन, ओटीसी चालान बनाने में किसी भी प्रकार की समस्यान आने पर वेदप्रकाश सिंह सेंगर, मो.न. 8817149968 जिला कोषालय से सम्पर्क किया जा सकता है।