BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2026, 4:57 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में उद्योग, रोजगार और विकास का महाकुंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलेवासियों को दी हजारों करोड़ की सौगात, सीएम बोले- ग्रीन एनर्जी की नई पहचान बनेगा जिला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय दोपहर 1.30 बजे से लगभग एक घंटे की देरी से दोपहर 2.30 बजे हेलीपैड पर पहुंचा। हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न उद्योगपतियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फिर मंच पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने आयोजित भव्य कार्यक्रम में 3949.84 करोड़ रुपए की लागत के 162 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में 1686.54 करोड़ रुपए लागत के 64 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 2263.30 करोड़ रुपए लागत के 98 कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। 

सौर ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण-
मुख्यमंत्री ने सिंगोली एवं शाजापुर स्थित सोलर पार्क का भी लोकार्पण किया। इसमें सिंगोली की 500 मेगावाट क्षमता की परियोजना (550 करोड़ रुपए) तथा शाजापुर की 450 मेगावाट क्षमता की परियोजना (1530 करोड़ रुपए) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जिले को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 1,553.98 करोड़ रुपये के निवेश वाली 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 30 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन तथा 8 इकाइयों का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले में 3201 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में धानुका बायोटेक की सोलर टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई और बाबजी ग्रुप की नई पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर इकाई का भूमिपूजन भी किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की संभावना है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच की धरती पावन है और इसे ग्रीन एनर्जी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीमच ने शिक्षा, उद्योग और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहे हैं तथा नीमच अब मात्र 2.14 रुपये प्रति यूनिट बिजली उत्पादन के कारण नई पहचान बना रहा है।  

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE