चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वेयरहाउस में सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि ईवीएम की सुरक्षा एवं रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पुलिस उप अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।