चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने कस्बे के आंगनवाड़ी केंद्र में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 जून 2026 की रात गंगरार कस्बे के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-05 में चोरी की वारदात हुई थी। मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी उदयसिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्यामाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गंगरार निवासी हिमांशु पुरोहित (26), गौरव पुरोहित (29) तथा युवराज दरोगा उर्फ कन्हैया दरोगा उर्फ काना (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई में एएसआई रमेशचंद्र, कांस्टेबल प्रदीप एवं बाबूलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।