नीमच। केन्द्रीय व्यय प्रेक्षक बालकृष्णा एस एवं अरूण कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला संचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने रविवार को कलेक्टोरेट कक्ष नीमच में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधि के तहत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए प्रकाशित करवाये गये, निर्वाचन न्यौता वितरित किया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. ममता खेडे, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू, सहायक संचालक जन सम्पर्क जगदीश मालवीय भी उपस्थित थे।