गरोठ। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह उपद्रव से निपटने के लिए पूरी तरफ से तैयार है। इसको लेकर आइटीबीपी की टीम व पुलिस द्वारा नगर में रविवार को पंचायत भवन, सुभाष चंद्र बोस चौराहा, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, गांधी चौक होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। जहां ग्रामीणों द्वारा जवानों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। वहीं पंचायत भवन में जवानों को नास्ता पानी भी करवाया गया। इस दौरान एसडीओपी राजाराम धाकड़, गरोठ थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा, सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र गिरी, चौकी प्रभारी धन्नालाल योगी, आईटीबीपी सुल्तान सिंह व पुलिस जवान उपस्थित थे।