मंदसौर। दशहरा त्यौहार को देखते हुए यातायात विभाग मंदसौर ने वाहनों के आवाजाही को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। सिसके तहत शहर की ट्राफी व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
पार्किंग के स्थान-
1- चार पहिया वाहन के लिए- जैन कॉलेज परिसर, डायट परिसर, कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर पर कार तथा अन्य वाहन पार्क करें
2- दो पहिया वाहन के लिए- गर्ल्स कॉलेज वाहन पार्किंग, कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर का उपयोग करें।
मार्ग डायवर्सन-
1- बड़े वाहन जैसे बस लोडिंग वाहन आदि नया कलेक्ट्रेट मार्ग से बायपास तथा रामटेकरी से बाईपास मार्ग पर डाइवर्ट किए जाएंगे।
2- जैन कॉलेज से श्री कोल्ड चौराहे तक के मार्ग का उपयोग दशहरा उत्सव के अतिरिक्त आम आवाजाही में ना करें तथा किटियानी होकर आना-जाना करें।
यातायात विभाग निवेदन करता हैं कि रावण दहन देखने के लिए जहां तक संभव हो दो पहिया वाहन से आए, तथा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने में सहयोग दें।
यह व्यवस्था शाम 5 बजे से रावण दहन तक प्रभावी रहेगी।