BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 8:14 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रेक्षकों ने ली बैठक, निर्वाचन तैयारियों की जानकारी जुटाकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए भारत निवार्चन आयोग द्वारा जिले की विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक देव कृष्ण तिवारी (आईएएस) एवं विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर एवं गोटेगांव के लिए नियुक्त प्रेक्षक किरण कुमारी पासी (आईएएस) ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जिले की चारों विधानसभाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मतदाताओं, मतदान केन्द्रों, पिंक बूथ, ईवीएम, व्हीव्हीपैट, मतदान कर्मी प्रबंधन, पोस्टल बैलेट, वाहन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, जिले में तैयार किये गये चौक पोस्ट, उड़नदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी आदि की जानकारी ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप‍ जिला निर्वाचन अधिकारी अंजली शाह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बाफना ने चारों विधानसभा के निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 8 लाख 49 हजार 466 मतदाता हैं। जिले में कुल 962 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मूलभूत सुविधायें की जा रही हैं। विधानसभावार स्ट्रांग रूम बनाये जा चुके हैं। मतदान सामग्री का वितरण एवं वापसी कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE