मंदसौर। मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के व्यय प्रेक्षक गोपाल कृष्णपति, मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के सामान्य प्रेक्षक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने सनावदा चेक पोस्ट एवं मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जाये, ताकि अवैध शराब व अवैध नगदी के परिवहन पर रोक लगाई जा सके। इसका विशेष ध्यान रखें । चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी जरूर करें। चेक पोस्ट पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा।