नीमच। झाझरवाड़ा स्थित कर्बला शरीफ में आयोजित होने वाले एक दिवसीय कर्बला मेले के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बघाना थाना प्रभारी राधेश्याम जी, वक्फ कमेटी के जिला अध्यक्ष फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, शाहबाज शेख, नय्यर पठान, हनीफ पठान, अनवर भाई, सेक्रेटरी इकबाल पठान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान मेले में आने वाले हजारों जायरीनों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं एवं बच्चों के लिए पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए पुलिस एवं महिला पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर सहमति बनी।
सामाजिक कार्यकर्ता शकील कुरैशी ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।