देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती और एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के मामले में दुखद मोड़ आ गया है। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों देर रात से घर से लापता थे, जिसके बाद युवती के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक मकान में युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले हैं, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया था।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं युवक का उपचार देवास जिला चिकित्सालय में जारी था, जिसकी दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।