नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि देवकिशन के पिताजी मांगीलाल अहीर का दुःखद निधन हो गया है। वे भेरूलाल अहीर के भतीजे, कैलाश, लक्ष्मीनारायण, भगतराम, चेनाराम एवं फूलचंद के भाई, गोपाल, हरीश (पत्रकार), विजय, राधेश्याम, सीताराम, धर्मराज, देवन, मुकेश, राजेश एवं मनीष के काकाजी तथा भरत, आशुतोष, दशरथ, श्रवण, शुभम, नितिन, रोहित, वेदांत, यश, अक्षत, कार्तिक, अंश, रुद्रांश एवं हर्ष के दादाजी थे। उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 9.30 बजे उनके निवास स्थान, ग्राम धनेरिया कलां से निकली, जिसमें शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रतन पंडित ने दी।