मंदसौर। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम गुर्जरबर्डिया स्थित सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 333 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में उन्होंने 295 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुर्जरबर्डियादृमहादेव मंदिर मार्ग, 65 लाख रुपये के आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा 37 लाख रुपये की राधा-कृष्ण गौशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाली एवं स्वच्छता विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय को आईएसओ 9001रू2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।