भोपाल। मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धु्रवनारायण सिंह ने मंगलवार को वार्ड-20 और वार्ड-50 में जनसंपर्क किया। वार्ड-50 के जनसंपर्क के दौरान ईश्वर नगर में सुरेंद्र सिंह राजपूत ने सिंह को फलों से तौलकर फलों को दान किया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
ध्रुवनारायण सिंह इसके बाद वार्ड-20 स्थित इतवारा, घोड़ा निक्कास, चौक बाजार पहुंचे और जनसंपर्क किया। यहां व्यापारियों ने सिंह का साफा बांधकर स्वागत किया। महिलाओं और बालिकाओं ने सिंह का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने माता के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और चुनाव में सफलता की कामना की।
सिंह मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे, यहां महिलाओं ने स्वागत किया। उन्होंने वादा किया कि चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान करने जाएंगी और साथ में अन्य महिलाओं को भी ले जाएंगी। सिंह के साथ भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।