BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 6:13 pm
KHABAR : सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 193-झाबुआ हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  आलोक कुमार कर आईएएस की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर सभा कक्ष में दोपहर 12रू30 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन हेतु कानून एवं व्यवस्था तंत्र की समग्र तैयारी की समीक्षा की गई।

प्रेक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की पर्याप्तता, केन्द्रीय बलों की आवश्यकता, की गई निवारक कार्यवाही (निवारक हिरासत, बांड और हथियार जमा करना), मतदान के दिन पुलिस व्यवस्था के लिए सेक्टर योजनाएं, मतदान के दिन प्रतिक्रिया रणनीति और ईवीएम एवं वीवीपेट का परिवहन, और अंतर- जिला, अंतर्राजीय सीमाओं की संवेदनशीलता के बारे में चर्चा की गई।

कर द्वारा सेक्टर अधिकारियों से मतदान केंद्रों से संबंधित जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया की बूथ पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अवश्य उपलब्ध हो। पुलिस गश्त हेतु सेक्टर प्लान एवं अतिरिक्त बल की आवश्यकता की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जिले में शराब की स्टॉक स्थिति की निगरानी एवं चुनाव अवधि के दौरान की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, रिटर्निंग अधिकारी 193- झाबुआ एच.एस.विश्वकर्मा, आर.ओ. झाबुआ गर्ग, 193 -झाबुआ हेतु नियुक्त समस्त सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE