BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 6:22 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजिल एप के माध्यम से मिली सैकड़ों शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजिल एप के माध्यम से मिली सभी 240 शिकायतों का निराकरण हो गया है।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार किया गया है। यह एप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हो गया है। एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो, वीडियो के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये बेहतर इंतजाम किये गये हैं। शिकायतों को प्राप्त करने तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही के लिये   कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है।

बताया गया कि इस कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 329 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 301 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शेष 28 शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। इनमें ऑनलाइन सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त सभी 240 शिकायतों का निराकरण हो गया है। इस तरह सी विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत शत प्रतिशत हैं। ऑफलाइन प्राप्त 89 शिकायतों में से 61 शिकायतें निराकृत हो चुकी है। शेष शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। यह कंट्रोल रूम नियमित रूप से सतत कार्य कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE