खरगोन। यह मामला है, खरगोन जिले की गोगावा जनपद की ग्राम पंचायत कोठां खुर्द का ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत के आसपास वॉल बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमिताओं को देखते हुए ग्रामीण मोहन सिसोदिया और गजानंद कलमें द्वारा गांव में पधारे उपयंत्री से उक्त निर्माण कार्य की जानकारी लेना चाहि लेकिन सरपंच पुत्र भारत पिता आसाराम को जानकारी मांगना अच्छा नहीं लगा भारत के द्वारा मोहन सिसोदिया से गाली गलौज की गई मोहन सिसोदिया के द्वारा बोला गया की गाली गलौच ना करें तो सरपंच पुत्र के द्वारा इस 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को थप्पड़ जड़ दिया। वह भी उपस्थित उपयंत्री और अन्य लोगों के सामने ही इस तरह एक जागरूक नागरिक को सवाल पूछना महंगा पड़ गया उसके द्वारा पुलिस थाना बरुड़ में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई है और कार्यवाही की मांग की गई है।