BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 11:46 am
NEWS : महिलाएं अपने वोट की ताकत समझ कर शत प्रतिशत मतदान करे - जिला निर्वाचन अधिकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राउमावि कुँवालिया में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं को आगे आकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। मतदाताओं को अपने मत का महत्व बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
जिला स्वीप प्रभारी एवं सीईओ धायगुडे स्नेहल नाना ने महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु महिलाए बढ़ चढ़कर  लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्सव के रूप में भाग लेकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी वोट की शक्ति पहचाने और लोकतंत्र के पर्व को उत्सव के रूप में मना कर शत प्रतिशत मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने मतदाताओं को भयमुक्त और निडर होकर मतदान करने की अपील की। एसीईओ राकेश पुरोहित ने मतदाताओं से पूर्ण जागरूकता के साथ शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। स्कूली बालिकाओं ने मतदान गीत पर नृत्य भी किया। गांव के प्रमुख मार्गों में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम में डीपीएम महेंद्र मेहता, एसडीएम मनस्वी नरेश, डिप्टी श्रवण कुमार, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE