मुरैना। चुनाव अभियान समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मुरैना और जौरा विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जीत के गुरु मंत्र दिए। साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर हमारा बोलते हुए कहा के कांग्रेस और हर की तरफ जा रही है इसलिए पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं की बौखलाहट शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले के अलावा मध्य प्रदेश में जीत का किया दावा,दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के जय वीरू वाले बयान का पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा के यह दोनों तो जय वीरु आज बने हैं,हम तो जय वीरू बहुत पुराने हैं,मैंने और शिवराज सिंह चौहान हमेशा मध्य प्रदेश में जय वीरू की जोड़ी बनाकर काम किया है, खरगोन से विधायक रवि जोशी के बयान पर उन्होंने कहा कि वैसे तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन नहीं रही है रहा जांच करने का सवाल तो हमें ही बता दें जांच तो हम कर देंगे,कांग्रेस मध्य प्रदेश में हार की तरफ जा रही है इसलिए उन्होंने फोन हैक करना। ईवीएम पर सवाल खड़े करना और ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों पर भी कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है,मध्य प्रदेश के अलावा जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं उनमें कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो रहा है, कांग्रेस कि राहुल गांधी की बात की जाए और या फिर मध्य प्रदेश के जो नेता हैं उनको जैसे-जैसे चुनाव में हर दिखती है वैसे उनके बयान कई तरह के सामने आते हैं।