BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 11:49 am
NEWS : स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रैली निकाल शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्सी, ग्राम पंचायत तुम्बडिया एवं ग्राम पंचायत तुम्बड़िया के ग्राम रोजड़ा एवं ग्राम पंचायत नारेला के गांव काठोडिया में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत तुम्बड़िया के ग्राम तुम्बडिया एवं रोजड़ा तथा ग्राम पंचायत नारेला के ग्राम काठोडिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैलियाँ निकाल कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। सम्पर्क दल द्वारा उक्त गाँवों में घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया गया तथा शत प्रतिशत मतदाता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आसीफ खान सहित बीएलओ, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय विद्यालय के अध्यापक एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बस्सी में स्काउट गाइडों द्वारा स्काउट धुन पर मतदाता जागरूता रैली का आयोजन किया गया। बस्सी में बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें रैली मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। उक्त बाईक रैली में सहायक विकास अधिकारी जगदीश भाणुदा, ग्राम विकास अधिकारी विनोद गहलोत, स्थानीय विद्यालय के अध्यापक, बीएलओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE