BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 11:57 am
REPORT : विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के प्रशासन अलर्ट, अब यहां पकड़ी 11 लाख 70 हजार रुपये की नकदी, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सामग्री, नगदी, मदिरा आदि के परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में आज 01 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-182 बड़वाह की एसएसटी टीम द्वारा वाहनों की जांच के दौरान 11 लाख 70 हजार रुपये की नगद राशि जब्त की है।      

रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप सोनी ने बताया कि एसएसटी टीम द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय सताजना के पास वाहनों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी-09-जेवी-1592 में सवार संजय वर्मा निवासी दोगावां थाना कसरावद के पास से 2 लाख 70 हजार रुपये की नगद राशि बरामद की गई है। संजय वर्मा द्वारा इस राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिस पर यह राशि जब्त कर ली गई है। इसी प्रकार चार पहिया फार्चुनर वाहन क्रमांक एमपी-09-सीटी-8001 की जांच के दौरान सनावद निवासी अनिल कुमार गर्ग के पास 09 लाख रुपये की नगद राशि पायी गई। इस राशि के संबंध में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर राशि जब्त कर ली गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE