धार। जिले के मनावर विधानसभा के ग्राम भानपुर में ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, बीजेपी के प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के पक्ष में, सभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा को जिताने की अपील की, और कांग्रेस को जमकर घेरा, शिवराज सिंह चौहान ने कहां की मैं बहन बेटियों के लिए योजनाएं निकालता हूं, कांग्रेस मुझे आंखें दिखाति है, और मैं, मेरे मध्य प्रदेश की जनता को, मेरा घर मानता हूं, मैं बहनों का भाई हूं, भांजो का मामा, ना कि मैं मुख्यमंत्री, मनावर जनता से मेरा अनुरोध है कि भाजपा को भारी बहुमतों से जीताए,और मैं लाडली बहन योजना में 1000 से बढ़कर ₹3000 तक करूंगा, वही टिकट न मिलने से नाराज हुई रंजना बघेल की तारीफ करते नजर आए,बीजेपी प्रत्याशी शिवराम चौहान ने कहा की अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो मनावर को जिला और उमरबन को तहसील बनाया जाएगा।