BREAKING NEWS
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 8:17 pm
KHABAR : मतदान दलों के परिवहन से पूर्व मार्गों का सत्यापन कराकर जानकारी प्रस्तुत करें - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले की पांचो विधानसभाओं में मतदान दलों के मतदान केन्द्रों तक परिवहन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है उन्होंने बताया कि 16 नबम्वर को जिले के विभिन्न सामग्री वितरण केन्द्रों से मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होगें तथा 17 नबम्वर 2023 को मतदान पक्रिया पूर्ण कराकर मध्यरात्रि तक आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी विदिशा के लिये प्रस्थान करेगें।
जिले में सितम्बर, अक्टूबर माह में वर्षा ऋतु समाप्त हुई है, संभवतः कई मार्ग क्षतिग्रस्त होंगे एवं कई मार्ग ऐसे होगें जिन पर विद्युत तार नीचे हों या अन्य कोई अवरोध हो। कृपया मतदान दलों के परिवहन से पूर्व पटवारी, सचिव, रूट प्रभारी से ऐसे मार्गों का सत्यापन करा लिया जाए कि समस्त मतदान केन्द्रों के मार्ग बस, वाहनों के परिवहन हेतु उपयुक्त हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भार्गव ने जिले की पांचो विधानसभाओं के रिटर्निग आफीसरो को निर्देश दिए हैं कि मतदान केन्द्रों का पटवारी, सचिव , रूट प्रभारियों के माध्यम से चिन्हाकन की कार्यवाही पूर्ण करा लें एवं तदाशय का प्रमाण पत्र कि सभी मतदान केन्द्रो पर बसध्वाहन, सकुशल सुरक्षित पहुंच जाएंगे उपलब्ध कराएं अथवा परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तीन दिवस की अवधि में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE