मनासा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ गुरू प्रसाद के निर्देश अनुसार व रिर्टनिंग अधिकारी विधानसभा मनासा पवन बारिया के निर्देश अनुसार जनपद पंचायत मनासा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में दिनांक 04 नवंबर 2023 को ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव द्वारा दिव्यांगजन एवं सिनियर सिटिजन को पीले चावल देकर 17 नवम्बर 2023 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पंचायत मनासा के समस्त ग्राम पंचायत में यह गतिविधि की गई। दिव्यांगजन एवं वृद्धजन में काफी उत्साह दिखाई दिया एवं संकल्प पत्र भी वितरित किए गए। ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव द्वारा दिव्यांगजन एवं वृद्धजन का सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनासा अरविन्द डामोर द्वारा बताया कि मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया।