देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता के लिए देवास में शनिवार शाम को एबी रोड़ पर कार्निवाल का आयोजन किया गया।
कार्निवाल में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई। बच्चों ने सांस्कृति और मतदाता जागरूकता संबंधी प्रस्तिुतियां देकर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्निवाल में एबी रोड पर रास्ते में स्टेज बनाकर विभिन्न मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधयों का आयोजन किया। कार्निवाल में योग, क्विज, डांस, एरोबिक्स, कराओके, स्केटिंग विंटेज कारों का प्रदर्शन किया गया। कार्निवाल में देवास शहर के नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।