BREAKING NEWS
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 10:55 am
KHABAR : कन्हैया कुमार के बड़े बोलरू मोदी ने जनता को ख्वाब दिखाकर ठगा और शिवराज ने  भ्रष्टाचार से जनता को लूटा, जनता समझ चुकी है, एमपी में होगा परिवर्तन, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जानकारी के अनुसार मुरैना शहर स्थिति रुई की मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में कांग्रेस छात्र संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कन्हैया कुमार ने जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा के लोग प्रधान मंत्री के नाम पर वोट मांग रहे है। वे कह रहे है कि, आप सीएम को देखकर नहीं, पीएम को देखकर वोट करें। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की कुर्सी छोड़कर भोपाल में बैठने आ रहे है। मोदी ने जनता को ख्वाब दिखाए कि, आपके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। बेरोजगारी खत्म होगी,महंगाई कम होगी तथा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे। इनमें से एक भी बात पूरी नही हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि, एमपी के सीएम ने तो भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। व्यायाम घोटाला, पटवारी घोटाला इसके मुख्य उदाहरण है। यही नही सरकार ने न तो किसानों का कर्जा माफ कियाऔर ना ही महंगाई पर अंकुश लगाया। बीजेपी की सरकार  में महिला तथा दलितों पर अत्याचार हो रहे है। जनता अब सब समझ चुकी है। जनता ने अपना निर्णय पिछले चुनाव में ही दे दिया था। स बार पूर्ण परिवर्तन चाहती है। पिछले चुनाव में जो कसर रह गई थी, इस बार उसे पूरा करेगी। एमपी में बड़ा परिवर्तन होगा। उन्होंने नेताओ पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि,  के चुनाव जीत कर 5 साल के लिए विधायक व मंत्री बन जाते है, लेकिन हमारे देश के नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए फौज में नौकरी मिलती है। इसके बाद न तो पेंशन और ना ही अन्य सुविधाएं मिलती है। यह नौजवानों के साथ धोखा है। यदि नेताओ को सुविधाएं मिल रही है तो हमारे देश के सैनिकों को भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। नेता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते है, तो जनता को भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। हमारा भविष्य यह है कि, जनता को सब्सिडी मिल रही है तो महिलाओ को भी मिलनी चाहिए। इसलिए न पीएम के नाम पर और ना ही सीएम के नाम पर,  वोट अपने बच्चो के भविष्य के नाम पर करें। उन्होंने परिवारवाद की बात करते हुए कहा कि, गृह मंत्री का लल्ला बीसीसीसीआई का सेक्रेटरी है, यह परिवारवाद नही तो और क्या है। उन्होंने महंगाई की बात करते हुए कहा कि, आज पैट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बृध्दि हो रही है। ऐसा लग रहा है कि, उनमें कॉम्पटीशन चल रहा है। यही नहीं सरसो के दाम भी बढ़ाते हुए आसमान छू रहे है। अंत मे उन्होंने कहा कि, पाहले भाजपा जिन ।जिन योजनाओं को रेवड़ी बांटना कहती थी, अब उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए विवश है। कांग्रेस के संकल्प पत्र को जनता सकारात्मक सोच के साथ देख रही है। इसलिए जनता ने इस बार परिवर्तन का पूरा मन बना लिया है। एम में बडा परिवर्तन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE