BREAKING NEWS
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 11:20 am
REPORT : कमिश्नर डॉ .गोयल ने की नीमच में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा, बोले- आज आएगी यूरिया की एक रैक, जिले में 5172 मेट्रिक टन यूरिया वर्तमान में उपलब्ध हैं, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। संभाग आयुक्त उज्जैन डॉ. संजय गोयल ने शनिवार की शाम को ऑफिसर मेस नीमच में नीमच जिले के अधिकारियों की एक बैठक में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के डबल लाक केंद्रो और सोसाइटियों में वर्तमान मैं पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है और निरंतर उर्वरक की आपूर्ति जिले में सुनिश्चित की जा रही है इस पर संभाग आयुक्त ने संतोष जताया।

बैठक में कलेक्टर दिनेश जैन  एडीएम नेहा मीना जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद सहित कृषि सहकारिता मार्कफेड मार्केटिंग एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी भी उपस्थित थे ।  बैठक में संभाग आयुक्त डॉ संजय गोयल ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था डबल लाक में भंडारण, समितियो के गोदाम में भंडारित खाद की मात्रा ,अब तक वितरित किए गए उर्वरक की मात्रा की विस्तार से समीक्षा की और जानकारी ली.बैठक में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नही है। सहकारी समिति और नगद विक्रय केंद्रो से लगातार विक्रय किया जा रहा है।  जिले में यूरिया की आज की उपलब्धता 5172 मेट्रिक टन है। रविवार को नीमच में यूरिया की एक रेक और पहुंच रही है इसके साथ ही कोटा से सड़क मार्ग द्वारा भी यूरिया की निरंतर आपूर्ति जिले में हो रही है जिले में खाद की कोई कमी नहीं है भविष्य में भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाया जाएगा सहकारी समितियो और डबल लाक  में भी पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है इसलिए किसान भाई किसी प्रकार की चिंता ना करें।
कलेक्टर दिनेश जैन ने किसानों से अपील की है कि जिले में यूरिया की कोई कमी नही है। सहकारी समिति और नगद विक्रय केंद्रो से लगातार उर्वरक विक्रय किया जा रहा है।  जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है।

कमिश्नर डॉ गोयल ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सोसाइटियों को पाबंद करें कि खाद का अग्रिम भंडारण अपने गोदाम में करें आवश्यकता के अनुसार डबल लाक से सोसाइटियों के गोदाम में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।थोक उर्वरक विक्रेताओं को भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाया जाए और उनके पास उपलब्ध स्टॉक की भी मॉनिटरिंग की जाए और  थोक विक्रेताओं के माध्यम से भी किसानों को नगद खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।कमिश्नर ने जिले में भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की अग्रिम मांग एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE