BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 10:20 am
KHABAR : भाजपा के पोशक असामाजिक तत्वों द्वारा चुनाव बिगाड़ने की साजिश, घटना प्रजातंत्र के खिलाफ- प्रदीप चौधरी, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। विगत दिनों कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी जब अपना जनसंपर्क कर रहे थे तब कुछ भाजपा के पोशक असामाजिक तत्वों द्वारा शांति पूरे में एवं ग्राम पटलावदा में उनके विरोध स्वरूप काले झंडे का प्रयोग किया गया। देवास विधानसभा के चुनाव में यह पहली बार हो रहा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था का इस तरह से विरोध किया जा रहा है। इसी घटना को लेकर रविवार को एक पत्रकारवार्ता स्थानीय अमर मोहिनी गार्डन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी द्वारा आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस चुनाव में गुंडा तत्व हावी हो रहे हैं। वे सब मिलकर इस तरह के कृत्य कर रहे हैं। इस संदर्भ में कल हमने देवास कलेक्टर व एसपी को आवेदन भी दिया है और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। प्रजातंत्र में इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि जो लोग जुआ, सट्टा, डर्ग्स, अवैध शराब का व्यापार कर रहे हैं जिनकी कहीं न कहीं भाजपा से निकटता रही है वे लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। विकास नगर से लेकर आवास नगर तक शहर में अवैध कारोबार में लिप्त आसामाजिक तत्व जिन्हे सत्ताधारी राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है वह सब यह काम कर रहे हैं। मेरा कहना है कि मैं किसी पर व्यक्तिगत तौर पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। मेरे सामने जो राजनीतिक दल के प्रत्याक्षी चुनाव लड़ रहे है वह भी शहर के सम्मानित नागरिक है लेकिन इस तरह से कांग्रेस पार्टी का विरोध कराना उचित नहीं है। स्वस्थ प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा जाना चाहिए। जनादेश किसे मिलेगा यह तो देवास विधानसभा के मतदाता निर्णय करेंगे।इस बार माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है। निश्चित तौर पर इस बार हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे और देवास विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE