BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 7:10 pm
KHABAR : पोस्टल बैलेट से 7043 मतदान, अस्सी प्लस 219 और 54 पीडब्ल्यूडी मतदाताओं ने ने किया मतदान, पढ़े खबर   

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 में विदिशा जिले में पोस्टल बैलट के माध्यम से 80 प्लस और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के अलावा सुविधा केंद्र पर मतदान कर्मी एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा कुल 7043 मत पत्र डाले गए हैं। जिनमें 80 प्लस और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या 273 तथा सुविधा केंद्र पर मतदान कर्मी एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या 6770 है जिनके द्वारा पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया गया है।
80 प्लस और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के द्वारा पोस्टल बैलट के माध्यम से डाले गए मत पत्र की विधानसभा वार जानकारी इस प्रकार है, विदिशा विधानसभा में 80 प्लस 116 तथा 31 पीडब्ल्यूडी मतदाताओं ने पोस्टल बैलट से मतदान किया है। इसी प्रकार बासौदा विधानसभा में 80 प्लस 64, पीडब्ल्यूडी 11, कुरवाई विधानसभा में 80 प्लस 19, पीडब्ल्यूडी छह, सिरोंज विधानसभा में 80 प्लस 10, पीडब्ल्यूडी चार के अलावा शमशाबाद विधानसभा में 80 प्लस 10 और दो पीडब्ल्यूडी मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
इसी प्रकार सुविधा केंद्र पर मतदान कर्मी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा पोस्टल बैलट से डाले गए मतपत्र की विधानसभा वार जानकारी तदानुसार , विदिशा विधानसभा में कुल 2414, बासौदा विधानसभा में 1545, कुरवाई विधानसभा में 931, सिरोंज विधानसभा में 939, शमशाबाद विधानसभा में 941 के द्वारा मत पत्र डाले गए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE