BREAKING NEWS
KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 12:23 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग की चेतावनी, एमपी में फिर होगी गरज-चमक के साथ मावठे की झमाझम, 14 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिये आगामी 48 घंटों में कैसा रहेगा मालवा में मौसम का मिजाज, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में फिलहाल मावठे की बारिश का दौर थमा हुआ है। लेकिन आसमान में बादलों की जमावट लगातार देखी जा रही है। नीमच व मंदसौर के साथ ही समूचे मालवा में इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है। वहीं एमपी के कई जिलों में आज भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), चक्रवाती हवाओं का घेरा और ट्रफ लाइन के गुजरने से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना। इसका असर मध्यप्रदेश में देखने को मिला। लगातार चार दिन तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। अब एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जो एमपी में दोबारा बारिश कराएगा। सबसे ज्यादा इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश होगी। कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। 14 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 48 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज 30 नवंबर गुरूवार को इंदौर, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, बुरहानपुर, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सतना, रीवा, निवाड़ी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, सीधी और सिंगरौली में बादल रहेंगे। वहीं 1 दिसंबर को भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE