BREAKING NEWS
NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 4:31 pm
NEWS : मतगणना के दौरान रहेगा रूट डायवर्जन, इस मार्ग का नहीं करें उपयोग, इस सड़क से होगी सिर्फ इनकी एंट्री, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना रविवार को मेजर नटवर सिंह स्कूल परिसर में होगी। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है। प्रातः 5 बजे से मतगणना स्थल के चारों तरफ समस्त मार्ग बंद रहेंगे। मतगणना स्थल से सटे हुए रास्तो को छोड़कर वैकल्पिक मार्गो से आवागमन जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि रविवार को मेजर नटवर सिंह स्कूल परिसर में होने वाली विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना के दौरान शहर में यातायात आवागमन में परिवर्तन किया है।
यह रहेंगे डायवर्जन-
मतगणना शुरू होने के साथ ही भीलवाड़ा रोड पर शंभू पेट्रोल पंप से शहर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन संगम मार्ग कीर खेड़ा की तरफ रहेगा। वहीं पुलिस लाइन बाईपास रोड पर रेलवे स्टेशन व श्री सांवलिया जी हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन रहेगा। कलेक्ट्री चौराहा व शास्त्री नगर चौराहा मार्ग पर मतगणना स्थल की तरफ नहीं आ सकेगा। प्रताप सर्कल से शहर की और आने वाले भारी वाहनों का डाइवर्जन भीलवाड़ा बाई पास रोड़ होते हुए व छोटे वाहनों का आवागमन रेलवे फाटक अंडर ब्रिज होते हुए नई पुलिया की तरफ रहेगा।
शहर की तरफ से कलेक्ट्री की तरफ आने वाले वाहन अजमीढ़ गढ़ चौराहा से कोतवाली के पीछे से संगम मार्ग होते हुए शम्भू पेट्रोल पंप निकलेगा व नगर पालिका कॉलोनी होते हुए पर्ल हॉस्पिटल की तरफ आवागमन रहेगा।
यहां से नहीं जाएं-
मतगणना पूरी होने तक शम्भू पेट्रोल पंप, रेलवे अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज व अजमीढ़ गढ़ चौराहा से कलेक्ट्री चौराहा व शास्त्री नगर चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेंगे। 
यहां से सिर्फ इनकी एंट्री-
मतगणना के दौरान आने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारी व एजेंटो के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इंदिरा गांधी स्टेडियम के पच्छिमी गेट से प्रवेश करने पर रहेगी। इस दौरान केवल मतगणना से संबंधित व मीडिया के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे। 
डीएसपी यातायात जोगेंद्र सिंह में आमजन से मतगणना स्थल से सटे हुए मार्गो को छोड़कर वैकल्पिक मार्गो से आवागमन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE