BREAKING NEWS
NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 6:09 pm
NEWS : पुलिस लाईन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए मेस भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से निर्मित मेस भवन पुलिस को समर्पित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में पुलिस लाईन व थानों की स्थिति को बेहतर  बनाने तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को बेहतर सुविधाएं प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में थानों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय की पुलिस लाईन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से निर्मित पुलिस मेस (भोजनालय) के नए भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत व हिंदुस्तान जिंक चन्देरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर के लोकेशन हैड कमोद सिंह ने फीता काटकर किया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत यह सुविधा दी गई है। नए भवन में गैस चूल्हा व आधुनिक मशीनों से खाना बनेगा, जहां 100 पुलिस कर्मी एक साथ कुर्सी टेबल पर बैठ कर खाना खा सकते है। मेस भवन में मनोरंजन के साधन, एलईडी टीवी आदि व्यवस्था के साथ विश्राम के लिए आठ कमरे बनाये गए है। हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से एक करोड़ 30 लाख रुपये  की लागत से बने इस भवन से पुलिस कर्मियों को इससे और अधिक सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर हिंदुस्तान जिंक के लोकेशन हैड कमोद सिंह, एक्सटर्नल लाइजनिंग हैड अनूप के आर व एच आर हैड अनूप कुमार, जिंक के कामख्या सिंह, सुनील साबला, विशाल अग्रवाल, मुकेश मूंदड़ा, एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह, ग्रामीण सचिन शर्मा, यातायात जोगेंद्र सिंह, साइबर गोपाल चंदेल, थानाधिकारी कोतवाली अध्यात्म गौतम, सदर भवानी सिंह, संजय शर्मा, श्याम राज, संचित निरीक्षक अनिल पांडे, लाइन ऑफिसर धर्मचंद, हवलदार मेजर देवेन्द्र सिंह, मेस मेनेजर कालूराम सहित पुलिस लाईन व मुख्यालय के नजदीक थानों के जवान आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE