BREAKING NEWS
NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 7:23 pm
KHABAR : मतगणना को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था में वाहनों के मार्ग में किया परिवर्तन, जानिए आवागमन के किए कौनसी सड़क का करें उपयोग, पढ़े खबर    

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले की चारो विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए है। मतगणना दिवस 3 दिसम्बर को पोस्ट ऑफिस चौराहे से लेकर हाउसिंग बोर्ड-फंदा बाईपास तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। भारी वाहन पोस्ट ऑफिस चौराहा से सैकड़ाखेड़ी हाईवे होते हुए भोपाल जाएंगे। भोपाल से सीहोर आने वाले भारी वाहन फंदा से हाईवे होते हुए सैकड़ाखेड़ी जोड़ से एवं बिलकिसगंज जोड़ से होकर आ सकेंगे।
इसी प्रकार श्यामपुर तथा दोराहा से आने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर सायलो एवं रेस्ट हाउस चौराहा (मंडी) से होकर शुगर फैक्ट्री चौराहा होते हुए गुजरेंगे। भोपाल नाका से भारत पेट्रोल पंप चाणक्यपुरी कॉलोनी तक मार्ग वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भोपाल नाके से चाणक्यपुरी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जाने वाले वाहन परिवर्तित मार्ग राजा भोज मैरिज गार्डन के साइड वाले रास्ते से होकर भारत पेट्रोल पंप के पास चाणक्यपुरी कॉलोनी होते हुए गुजरेंगे। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी साइड से आने वाले वाहन भारत पेट्रोल पंप के साइड वाले रास्ते से होकर राजा भोज मैरिज गार्डन होकर भोपाल नाके पर निकलेंगे। मतगणना में लगे सभी शासकीय कर्मचारी अपने दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों को शासकीय कन्या छात्रावास में पार्किंग करेंगे। समस्त दलों के निर्वाचन अभिकर्ता/गणना अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग खेलकूद आवासीय विद्यालय परिसर में की जा सकेगी।
बसों के संचालन के लिए श्यामपुर दोराहा आने-जाने वाली बसों के लिए परिवर्तित मार्ग बस स्टैंड-पोस्ट ऑफिस चौराहा-नदी चौराहा-इंदौर नाका-शुगर फैक्ट्री चौराहा-रेस्ट हाउस चौराहा (मंडी) से रहेगा। इसी प्रकार भोपाल से आने-जाने वाली बसों के लिए डायवर्सन मार्ग फंदा टोल नाका-सैकड़ाखेड़ी हाईवे से बस स्टैंड रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE