नीमच। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा मतदान के चुनावी नतीजे आज रविवार को जारी होंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थीवार डाकमतों के परिणाम की घोषणा की जाएगी और फिर ईवीएम से वोटों की गिनती का कार्य शुरू होगा। 10 बजे तक रुझान आने लगेंगे और दोपहर बाद 1 बजे तक नतीजे आने लगेंगे। नीमच जिला मुख्यालय पर शासकीय पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था की है। वॉईस ऑफ एमपी ने भी अपने दर्शकों ने लिए दशहरा मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई है, जिस पर चुनावी नतीजों से जुड़ा पल-पल का अपडेट दिखाया जाएगा।