नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज रविवार 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य किया जा रहा है। शहर के पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में आज सुबह 8 बजे से मतों की गणना का कार्य जारी है। बैलेट पेपर की गणना में नीमच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधानसभा क्षेत्र से अनिरूद्ध माधव मारू आगे चल रहे हैं।