मंदसौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आज 03 दिसम्बर को मतगणना जारी हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा 1000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं मंदसौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह देवड़ा 1100 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं। सुवासरा विधानसभा की बात करे तो बीजेपी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 2350 वोटो से आगे हैं।