नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज रविवार 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य किया जा रहा है। शहर के पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में आज सुबह 8 बजे से मतों की गणना का कार्य जारी है। ईवीएम मशीन के दूसरे राउंड की गणना में नीमच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिलीप सिंह परिहार 5199 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मनासा विधानसभा क्षेत्र से अनिरूद्ध माधव मारू 1234 वोटों से आगे चल रहे हैं। जावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा को पछाड़ते हुए कांग्रेस के समंदर पटेल ने बढ़त बनाई है। वे करीब 595 वोटों से आगे चले रहे हैं।